# Tags

भाजपा कार्यसमिति बैठक में मोदी, शाह और साय को स्टैंडिंग ओवेशन, महिला आरक्षण विरोध पर कांग्रेस पर निशाना

रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की अहम बैठक में संगठन और आगामी राजनीतिक रणनीतियों को लेकर व्यापक चर्चा हुई। बैठक में नक्सल उन्मूलन, विभिन्न राज्यों में भाजपा की चुनावी जीत और केंद्र व राज्य नेतृत्व की भूमिका को लेकर प्रस्ताव पारित किए गए। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि पहले कार्यसमिति बैठकों में कार्यकर्ता अपनी समस्याएं रखते थे, लेकिन अब बैठकों में नक्सल उन्मूलन और बस्तर के विकास पर चर्चा हो रही है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए बैठक में तीनों नेताओं को स्टैंडिंग ओवेशन दिया गया। विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर में अब मड़ई-मेलों की रौनक लौट रही है और क्षेत्र विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है।

arun sao 1

हारने वाली सीटों पर कांग्रेस के फोकस पर डिप्टी सीएम अरुण साव का तंज

छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियों और हारने वाली सीटों पर फोकस करने के बयान पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कुछ नहीं होना है, क्योंकि पार्टी के पास न नेतृत्व बचा है और न ही नीयत। अरुण साव ने आरोप लगाया […]