# Tags
west bengal 1779701470

पश्चिम बंगाल में अपराधियों पर शुभेंदु सरकार का सख्त एक्शन, हावड़ा में कुख्यात बदमाश की सड़क पर कराई गई परेड

पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद बीजेपी सरकार के गठन के साथ ही अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार चर्चा में है। हावड़ा जिले में पुलिस ने कुख्यात अपराधी आकाश सिंह को हिरासत में लेकर मालीपांचघरा और गोलाबाड़ी थाना क्षेत्र के विभिन्न क्राइम सीन पर ले जाकर घटनास्थलों का पुनर्निर्माण कराया। इस दौरान आरोपी को केवल काले रंग के बरमूडे में हथकड़ी लगाकर सड़क पर घुमाया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कार्रवाई का उद्देश्य पुराने मामलों की जांच को मजबूत करना, अपराध की प्लानिंग और सहयोगियों की भूमिका समझना था। वहीं आरोपी ने मीडिया के सामने दावा किया कि उसे नहीं पता कि पुलिस उसे क्यों घुमा रही है और उसने कोई अपराध नहीं किया है।

suvendu adhikari

आरजी कर मेडिकल कॉलेज केस में पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष पर चलेगा मनी लॉन्ड्रिंग केस

West Bengal के चर्चित R. G. Kar Medical College and Hospital रेप और मर्डर केस में बड़ा फैसला सामने आया है। मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari ने अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल और तत्कालीन प्रशासनिक अधिकारी Sandip Ghosh के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कानूनी कार्रवाई की मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर […]

CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, बंगाल के सभी सरकारी स्कूलों में ‘वंदे मातरम’ होगा अनिवार्य

शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन के बाद बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि राज्य के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में अब ‘वंदे मातरम’ का गायन अनिवार्य होगा। मुख्यमंत्री ने विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि अगले सोमवार से स्कूलों की प्रार्थना सभा में ‘वंदे मातरम’ गाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में वह नबान्न सचिवालय जाकर अधिकारियों को औपचारिक निर्देश देंगे।

CM शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच अब CBI करेगी, 3 आरोपी पहले ही गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी गई है। बंगाल सरकार की सिफारिश के बाद यह मामला राज्य पुलिस से लेकर सीबीआई को ट्रांसफर किया गया है। जल्द ही केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DOPT) की ओर से आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर जांच प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच के लिए डीआईजी रैंक के अधिकारियों की विशेष टीम बनाई गई है।

शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी ने छुए थे जिन बुजुर्ग कार्यकर्ता के पैर, माखनलाल सरकार ने जताई पश्चिम बंगाल के विकास की इच्छा

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता माखनलाल सरकार के पैर छूकर आशीर्वाद लेने की तस्वीरें काफी चर्चा में रहीं। 98 वर्षीय माखनलाल सरकार पश्चिम बंगाल में बीजेपी के सबसे पुराने और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में गिने जाते हैं। समारोह के बाद उन्होंने पश्चिम बंगाल के विकास, युवाओं की शिक्षा और रोजगार को लेकर अपनी इच्छा जाहिर की है।

‘वह एक योद्धा हैं…’ ममता बनर्जी के इस्तीफा न देने पर बोले कुमार विश्वास, नई सरकार को भी दी सलाह

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद मुख्यमंत्री Mamata Banerjee द्वारा इस्तीफा देने से इनकार करने पर देशभर में राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसी बीच कवि और पूर्व नेता Kumar Vishwas ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

बंगाल चुनाव में हार के बाद TMC में इस्तीफों की झड़ी, ममता बनर्जी के करीबी अधिकारी और सलाहकारों ने छोड़ा पद

कोलकाता: पश्चिम Bengal विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की हार के बाद पार्टी और सरकार के भीतर हलचल तेज हो गई है। चुनाव में बीजेपी के हाथों मिली करारी शिकस्त के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी अधिकारियों और सलाहकारों के इस्तीफों का सिलसिला शुरू हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, चुनाव परिणाम आने […]

बंगाल में BJP की जीत पर बांग्लादेश ने जताई खुशी, कहा- भारत से रिश्ते होंगे और मजबूत

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां देश की राजनीति में हलचल तेज है, वहीं पड़ोसी देश बांग्लादेश की प्रतिक्रिया भी चर्चा में आ गई है। बांग्लादेश की ओर से उम्मीद जताई गई है कि बंगाल में बीजेपी सरकार बनने के बाद भारत और बांग्लादेश के संबंध और अधिक मजबूत […]

pm modi take break in jhargram

बंगाल में नई सरकार गठन की हलचल तेज, चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद राज्य में सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। चुनाव आयोग ने नई विधानसभा के गठन को लेकर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसे राज्यपाल के पास भेजा गया है। इसके साथ ही बंगाल में नई बीजेपी सरकार के गठन का रास्ता साफ माना जा रहा है। […]

अमित शाह बने बंगाल के पर्यवेक्षक,जेपी नड्डा असम के ऑब्जर्वर,सरकार गठन की तैयारी तेज,9 मई को शपथग्रहण

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सरकार गठन की प्रक्रिया तेज कर दी है। चुनाव परिणामों के बाद पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक में आगे की रणनीति तय की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की, जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा […]

  • 1
  • 2