आत्मसमर्पित माओवादियों की निशानदेही पर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, संयुक्त सर्चिंग अभियान में दो स्थानों से सामान बरामद
कोंडागांव के बेड़मा जंगल में आत्मसमर्पित माओवादियों की निशानदेही पर पुलिस ने नक्सलियों का छिपा डंप बरामद किया। संयुक्त सर्चिंग अभियान में हैंड ग्रेनेड, जिलेटिन रॉड, वायर और अन्य सामान सहित करीब 36 किलो सामग्री जब्त की गई।
छत्तीसगढ़ में माओवादियों की साजिश नाकाम, करकेली-बेदरे मार्ग पर मिला प्रेशर IED, बम निरोधक दस्ते ने टाला बड़ा खतरा
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने करकेली-बेदरे मार्ग पर सड़क किनारे लगाया गया 5 किलोग्राम वजनी टिफिन प्रेशर आईईडी बरामद किया। BDS और बेदरे पुलिस की संयुक्त टीम ने विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से नष्ट कर संभावित बड़ा हादसा टाल दिया।
छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन, जंगल में माओवादियों के हथियार और विस्फोटकों का जखीरा बरामद
छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा क्षेत्र के मचुवांचा जंगल में गढ़चिरौली पुलिस की विशेष टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर 1 बैरल बोर राइफल, 3 सिंगल शॉट राइफल, एयरगन, वायरलेस उपकरण और 100 सुतली बम बरामद किए। विस्फोटक सामग्री को मौके पर नष्ट किया गया।
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों को बड़ा झटका: पालाचलमा जंगल से ऑटोमैटिक हथियार, तीर बम और बीजीएल सेल बरामद
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के पालाचलमा जंगल में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के छिपे डंप से ऑटोमैटिक हथियार, बीजीएल सेल, तीर बम, वायरलेस सेट और विस्फोटक सामग्री बरामद की। कार्रवाई आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर की गई।
बीजापुर में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, CRPF ने जंगल से हथियारों का जखीरा किया बरामद
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में CRPF ने नक्सल विरोधी अभियान के दौरान जंगलों में छिपाकर रखे गए 14 नक्सली डंप बरामद किए। कार्रवाई में रायफल, IED, डेटोनेटर, वायरलेस सेट और अन्य सामग्री समेत बड़ी मात्रा में सामान जब्त किया गया।
Kanker Naxal Dump: मोरखण्डी जंगल में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, हथियारों का जखीरा बरामद
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के मोरखण्डी जंगल से जमीन के नीचे छिपाकर रखा गया हथियारों और नक्सली सामग्री का बड़ा डंप बरामद किया गया है।
सुकमा में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, नक्सली डंप से रायफल और 49 जिंदा कारतूस बरामद
सुकमा के भेज्जी थाना क्षेत्र में संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के छिपाए हथियारों का डंप बरामद किया। कार्रवाई में .315 बोर रायफल, 49 जिंदा कारतूस और अन्य सामग्री जब्त की गई।
बीजापुर में CRPF की बड़ी कार्रवाई: नक्सलियों के 8 डंप ध्वस्त, 21 IED समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
बीजापुर में CRPF की 199वीं बटालियन ने नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए 8 नक्सली डंप से 21 IED, हथियार और विस्फोटक बनाने का सामान बरामद किया है।
कांकेर में IED ब्लास्ट,DRG इंस्पेक्टर समेत 3 जवान शहीद
छत्तीसगढ़ के कांकेर-नारायणपुर सीमा पर हुए आईईडी ब्लास्ट में डीआरजी के तीन जवान शहीद हो गए। शहीदों में डीआरजी इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी भी शामिल हैं। घटना की पुष्टि बस्तर आईजी P. Sundarraj ने की है। जानकारी के अनुसार, छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में डीआरजी (District Reserve Guard) की टीम शनिवार को


