मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से छत्तीसगढ़ के जनजातीय विद्यार्थियों की अंतरिक्ष में उड़ान, अप्रैल 2027 में होगा सैटेलाइट पेलोड का प्रक्षेपण
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में JOHAR Edu-SAT परियोजना का शुभारंभ किया। इसके तहत 50 चयनित विद्यार्थी अपना शैक्षणिक सैटेलाइट पेलोड तैयार कर रहे हैं, जिसका प्रक्षेपण अप्रैल 2027 में इसरो के POEM/SMiLE प्लेटफॉर्म से प्रस्तावित है।
मिशन उत्कर्ष से बदली तस्वीर, रायपुर में बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने की पहल सफल
जिले में कक्षा 10वीं और 12वीं के शासकीय विद्यालयों के बोर्ड परीक्षा परिणामों में सुधार के उद्देश्य से जिला प्रशासन और Adani Foundation के सहयोग से संचालित ‘मिशन उत्कर्ष’ कार्यक्रम ने सकारात्मक परिणाम दिए हैं। कलेक्टर के मार्गदर्शन में संचालित इस पहल का क्रियान्वयन जिला शिक्षा विभाग द्वारा किया गया।


