# Tags
#All #People

जबलपुर बोट हादसा: कप्तान का खुलासा – अचानक बदला मौसम, लाइफ जैकेट न पहनने से बढ़ी मुश्किल

जबलपुर (मध्य प्रदेश), 2 मई 2026

बरगी डैम में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे को लेकर अब बोट के कप्तान महेश पटेल का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि घटना के समय मौसम पूरी तरह सामान्य था और उन्हें किसी भी खराब मौसम की चेतावनी नहीं मिली थी। जैसे ही बोट गहरे पानी की ओर बढ़ी, अचानक मौसम बिगड़ गया और तेज हवा-पानी के बीच बोट में पानी भरने लगा, जिसके चलते वह पलट गई। हादसे के समय बोट किनारे से करीब 50-60 मीटर दूर थी।

लाइफ जैकेट नहीं पहनने से बढ़ी मुश्किल
कप्तान ने बताया कि सभी यात्रियों को लाइफ जैकेट दी गई थीं, लेकिन कुछ लोग लापरवाही करते हुए उन्हें नहीं पहन रहे थे और डेक पर नाच रहे थे। अचानक हालात बिगड़ने पर स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई और बचाव कार्य मुश्किल हो गया।

मौसम अलर्ट नहीं मिलने का दावा
महेश पटेल ने कहा कि उन्हें किसी भी तरह की मौसम चेतावनी की जानकारी नहीं दी गई थी। उन्होंने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की, लेकिन तेज हवाओं और पानी के दबाव के कारण बोट को संभाल नहीं सके।

हादसे का सदमा अब भी बरकरार
कप्तान ने भावुक होते हुए कहा कि हादसे के बाद से वह मानसिक रूप से काफी परेशान हैं। उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिनों से वह ठीक से खा नहीं पाए हैं और घटना के दृश्य बार-बार उनके सामने आ रहे हैं।

जांच में सामने आएंगे और तथ्य
फिलहाल प्रशासन इस पूरे मामले की जांच कर रहा है। हादसे के कारणों में मौसम, सुरक्षा प्रबंधन और यात्रियों की लापरवाही सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *