पंजाब, 2 मई 2026

आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। पंजाब के दो अलग-अलग जिलों में उनके खिलाफ गैर-जमानती धाराओं में 2 एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिसके चलते गिरफ्तारी का खतरा मंडरा रहा है। इस बीच उनके आवास पर पुलिस टीम पहुंचने की खबर भी सामने आई, जिसके बाद वह जल्दबाजी में अपने सरकारी आवास के पिछले दरवाजे से निकलते दिखाई दिए।

पाठक बोले – FIR की जानकारी नहीं
संदीप पाठक ने इन मामलों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें किसी भी एफआईआर की जानकारी नहीं है और न ही किसी पुलिस अधिकारी ने उनसे संपर्क किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा ईमानदारी से देश की सेवा की है और उनके खिलाफ कार्रवाई राजनीतिक दबाव का परिणाम हो सकती है।

जल्दबाजी में घर से निकले सांसद
जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस की टीम उनके आवास पर पहुंची थी। इसके तुरंत बाद संदीप पाठक पीछे के दरवाजे से निकलते हुए देखे गए। इस दौरान उनके हाथ में एक सूटकेस भी था, जिससे हालात को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

AAP छोड़कर BJP में हुए शामिल
गौरतलब है कि हाल ही में राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी के 7 सांसदों ने भाजपा का दामन थामा था, जिसमें संदीप पाठक भी शामिल थे।

जांच और कार्रवाई जारी
फिलहाल पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है और आने वाले दिनों में इस पूरे मामले में और खुलासे हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts