नासिक TCS केस: नशीला ‘शीर खुरमा’ और ब्लैक मैजिक के जरिए धर्मांतरण की साजिश का खुलासा
नासिक में टीसीएस से जुड़े कथित उत्पीड़न और धर्मांतरण मामले में जांच के दौरान चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से एक युवक को अपने जाल में फंसाया। पहले उससे दोस्ती कर भरोसा जीता गया, फिर उसे ‘शीर खुरमा’ में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाया गया, जिससे उसकी मानसिक स्थिति कमजोर हुई और वह आरोपियों के प्रभाव में आ गया। इसके बाद उसे ब्लैक मैजिक यानी काला जादू करने की सलाह दी गई, ताकि उसे भ्रमित कर दबाव बनाया जा सके और धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया जा सके।
Hindi 
















































































































































































































































































































































































