दोस्ती के नाम पर जाल, युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया निशाना; SIT जांच में जुटी

नासिक | 25 अप्रैल 2026

नासिक में टीसीएस से जुड़े कथित उत्पीड़न और धर्मांतरण मामले में जांच के दौरान चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से एक युवक को अपने जाल में फंसाया। पहले उससे दोस्ती कर भरोसा जीता गया, फिर उसे ‘शीर खुरमा’ में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाया गया, जिससे उसकी मानसिक स्थिति कमजोर हुई और वह आरोपियों के प्रभाव में आ गया। इसके बाद उसे ब्लैक मैजिक यानी काला जादू करने की सलाह दी गई, ताकि उसे भ्रमित कर दबाव बनाया जा सके और धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया जा सके।

पुलिस को शक है कि यह पूरा मामला एक बड़ी साजिश का हिस्सा है, जिसमें कई लोग शामिल हो सकते हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि युवक को अलग-अलग जगहों पर ले जाकर लगातार मानसिक दबाव बनाया गया। फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने और अन्य संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है।

मामले में आरोपी दानिश शेख का मोबाइल भी जांच के केंद्र में है। उसके फोन में कड़ी सुरक्षा (फेस आईडी और अलग-अलग पासवर्ड) होने के कारण जांच में दिक्कत आ रही थी। SIT ने कोर्ट से अनुमति लेकर मोबाइल अनलॉक कराया है और अब उसमें मौजूद डेटा की जांच की जा रही है, जिससे मामले में और अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts