नक्सल मुक्ति के बाद भी जंगलों में सुरक्षाबलों का सर्च अभियान तेज, डुंगा-रेकावाया में मशीनरी और उपकरणों का बड़ा जखीरा मिला
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सल मुक्ति के बाद सुरक्षाबलों का सर्च अभियान जारी है। ग्राम डुंगा और रेकावाया के जंगलों से 2 ड्रिल मशीन, 2 वेल्डिंग मशीन, कटर, ब्लोअर, ग्राइंडर समेत भारी मात्रा में तकनीकी उपकरण और सामग्री बरामद की गई है।
छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, जंगलों से तीन माओवादी डंप बरामद, 1400 फीट कार्डेक्स वायर समेत भारी सामग्री जब्त
बीजापुर के पामेड़ और गंगालूर जंगलों में सुरक्षा बलों ने तीन माओवादी डंप बरामद किए। डॉग स्क्वाड वेस्पा की मदद से 136 बीजीएल सेल और 1400 फीट कार्डेक्स वायर जब्त किए गए।
छत्तीसगढ़ में माओवादियों की साजिश नाकाम, करकेली-बेदरे मार्ग पर मिला प्रेशर IED, बम निरोधक दस्ते ने टाला बड़ा खतरा
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने करकेली-बेदरे मार्ग पर सड़क किनारे लगाया गया 5 किलोग्राम वजनी टिफिन प्रेशर आईईडी बरामद किया। BDS और बेदरे पुलिस की संयुक्त टीम ने विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से नष्ट कर संभावित बड़ा हादसा टाल दिया।
लगातार 13वीं बार जवानों संग दिवाली मनाने पहुंचे नरेंद्र मोदी, शहीदों को दी श्रद्धांजलि और सुरक्षाबलों का बढ़ाया उत्साह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के बस्तर स्थित करनपुर CRPF कोबरा बटालियन कैंप में जवानों के साथ दिवाली मनाई। जवानों ने फिल्म बॉर्डर के गीत से उनका स्वागत किया। PM मोदी ने अपने हाथों से काजू कतली खिलाई, शहीदों को श्रद्धांजलि दी और सुरक्षाबलों के साहस एवं समर्पण की सराहना
बस्तर में जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बोले- आप सभी मेरे परिवार के सदस्य
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर स्थित करनपुर CRPF कैंप में जवानों के साथ त्योहार मनाया। उन्होंने जवानों को अपने परिवार का सदस्य बताते हुए नक्सलवाद से मुक्ति और CRPF की ऐतिहासिक उपलब्धि का जिक्र किया।
छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन, जंगल में माओवादियों के हथियार और विस्फोटकों का जखीरा बरामद
छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा क्षेत्र के मचुवांचा जंगल में गढ़चिरौली पुलिस की विशेष टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर 1 बैरल बोर राइफल, 3 सिंगल शॉट राइफल, एयरगन, वायरलेस उपकरण और 100 सुतली बम बरामद किए। विस्फोटक सामग्री को मौके पर नष्ट किया गया।
पुलिस स्मृति दिवस पर CM विष्णु देव साय ने शहीद जवानों को किया नमन, नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक सफलता को बताया बलिदान का परिणाम
पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक सफलता वीर जवानों के साहस और सर्वोच्च बलिदान का परिणाम है। डीजीपी अरुण देव गौतम के अनुसार, 1 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 तक नक्सल
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों को बड़ा झटका: पालाचलमा जंगल से ऑटोमैटिक हथियार, तीर बम और बीजीएल सेल बरामद
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के पालाचलमा जंगल में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के छिपे डंप से ऑटोमैटिक हथियार, बीजीएल सेल, तीर बम, वायरलेस सेट और विस्फोटक सामग्री बरामद की। कार्रवाई आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर की गई।
सुकमा में पुराने विस्फोटकों को नष्ट करते समय धमाका, CRPF के चार जवान घायल, दो ASI की हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुराने विस्फोटकों को नष्ट करने के दौरान हुए धमाके में CRPF के चार जवान घायल हो गए। दो ASI की हालत गंभीर बताई जा रही है।
कोंटा में IED निष्क्रिय करते समय CRPF के चार जवान घायल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा दुःख
सुकमा के कोंटा क्षेत्र में IED निष्क्रिय करने के दौरान CRPF के चार जवान घायल हो गए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घटना पर दुःख जताते हुए जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।


