# Tags
IMG 20260611 WA0013

अमृतसर में ग्रेनेड साजिश का खुलासा: बब्बर खालसा आतंकी हैरी की होगी गिरफ्तारी, दो आरोपी 3 दिन की रिमांड पर

पंजाब के अमृतसर में दो ग्रेनेड बरामदगी के मामले में पुलिस जांच तेज हो गई है। मामले में आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े आतंकी हरवंत सिंह उर्फ हैरी को प्रोडक्शन वारंट पर जेल से गिरफ्तार करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस के अनुसार, हैरी के निर्देश पर ही तरनतारन जिले के राजविंदर सिंह और दविंदर सिंह ने ग्रेनेड की खेप हासिल की थी।

punjab 6 1779445021

पंजाब में बैलेट पेपर से ही होंगे निकाय चुनाव, EVM की मांग वाली याचिका हाई कोर्ट ने खारिज की

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने पंजाब में 26 मई 2026 को होने वाले नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से कराने के राज्य चुनाव आयोग के फैसले को बरकरार रखते हुए EVM से चुनाव कराने की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है। मुख्य न्यायाधीश शील नागू और न्यायमूर्ति संजीव बेरी की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के बाद न्यायिक हस्तक्षेप सीमित होता है। राज्य चुनाव आयोग पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि स्थानीय निकाय चुनावों में इस बार मतदान मतपत्रों के जरिए कराया जाएगा और मतगणना 29 मई को होगी।

बंगाल फतह के बाद अब पंजाब पर BJP की नजर, AAP की फूट को चुनावी मौके में बदलने की तैयारी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब को अपना अगला बड़ा राजनीतिक लक्ष्य बना लिया है। अगले साल संभावित विधानसभा चुनावों को देखते हुए BJP ने पंजाब में संगठन मजबूत करने और आम आदमी पार्टी की कमजोरियों को मुद्दा बनाने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। पार्टी का फोकस खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों, महिलाओं और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर बताया जा रहा है।

69ef0c58d3c6a harcharan singh bhullar case 271219733 16x9

पूर्व DIG भुल्लर पर ED का शिकंजा तेज: पंजाब में 11 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

पंजाब के पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग और रिश्वतखोरी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्यभर में 11 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई सीबीआई और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) द्वारा दर्ज मामलों से जुड़ी है, जिनमें बिचौलिए के जरिए आपराधिक मामलों को निपटाने के लिए अवैध रिश्वत मांगने और आय से अधिक संपत्ति जुटाने के आरोप शामिल हैं। ईडी की टीमें भुल्लर, उनके सहयोगियों और संदिग्ध बेनामीदारों से जुड़े परिसरों पर सर्च ऑपरेशन चलाकर अवैध संपत्ति और मनी लॉन्ड्रिंग के सबूत जुटा रही हैं।

ChatGPT Image Apr 16, 2026, 03 28 48 PM

चंडीगढ़ में बम धमकी से हड़कंप, कई स्कूलों, एयर इंडिया उड़ानों और सचिवालय को मिले ईमेल

चंडीगढ़ में गुरुवार सुबह बम धमकी भरे ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया। शहर के कई प्रमुख स्कूलों, दो एयर इंडिया उड़ानों और चंडीगढ़ सचिवालय को निशाना बनाया गया, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं और सभी स्थानों पर व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया गया।

ashok mittal 7c8cd378c38343b81c606100ae8ed6c6

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई: राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर छापेमारी, CM मान का केंद्र पर निशाना

पंजाब के राज्यसभा सांसद अशोक कुमार मित्तल के घर, संस्थानों और कारोबारी ठिकानों पर बुधवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। जालंधर और फगवाड़ा में एक साथ कई स्थानों पर शुरू हुई इस कार्रवाई में दिल्ली से आई टीमों ने सुबह करीब 9 बजे से दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की गहन जांच शुरू की।