# Tags
#अंतरराष्ट्रीय

नॉर्डिक समिट में शामिल होंगे पीएम मोदी, ग्रीन एनर्जी और स्पेस सेक्टर पर होगी अहम चर्चा

rsjd6p3 pm modi 625x300 02 September 25

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के तहत आज नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में आयोजित तीसरे इंडिया-नॉर्डिक समिट में हिस्सा लेंगे। UAE, नीदरलैंड और स्वीडन के दौरे के बाद पीएम मोदी अब नॉर्डिक देशों के नेताओं के साथ कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे। यह समिट भारत और उत्तरी यूरोपीय देशों के बीच रणनीतिक और आर्थिक सहयोग को मजबूत करने के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।

इस समिट में पीएम मोदी नॉर्वे, स्वीडन, डेनमार्क, फिनलैंड और आइसलैंड के प्रधानमंत्रियों से मुलाकात करेंगे। बैठकों के दौरान व्यापार, निवेश, नई तकनीक, जलवायु परिवर्तन और वैश्विक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।

ग्रीन एनर्जी और क्लाइमेट टेक्नोलॉजी इस समिट का प्रमुख केंद्र रहेंगे। भारत और नॉर्डिक देश स्वच्छ ऊर्जा, ब्लू इकॉनमी, ग्रीन शिपिंग और पर्यावरण से जुड़े प्रोजेक्ट्स में सहयोग बढ़ाने पर जोर देंगे। इसके अलावा स्पेस सेक्टर में भी साझेदारी मजबूत करने की तैयारी है।

बताया जा रहा है कि भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो और नॉर्वे की स्पेस एजेंसी के बीच सहयोग बढ़ाने को लेकर भी चर्चा होगी। आर्कटिक रिसर्च, सैटेलाइट टेक्नोलॉजी और वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में साझेदारी को नई दिशा देने की योजना बनाई जा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *