# Tags
#राजनीति

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला,बोले देश में बड़ा आर्थिक तूफान आने वाला है

rahul gandhi

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों को लेकर एक बार फिर मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। रायबरेली दौरे के दौरान राहुल गांधी ने दावा किया कि देश जल्द ही एक बड़े “आर्थिक तूफान” का सामना करने वाला है, जिसका सबसे ज्यादा असर आम जनता पर पड़ेगा।

राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक नीतियां केवल चुनिंदा उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए बनाई गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस व्यवस्था से गौतम अडानी और मुकेश अंबानी जैसे बड़े कारोबारी लाभान्वित हो रहे हैं, जबकि किसान, मजदूर, युवा और छोटे व्यापारी आर्थिक दबाव झेल रहे हैं।

उन्होंने कहा, “जो आर्थिक झटका आने वाला है, उसका असर अडानी, अंबानी और मोदी जी पर नहीं पड़ेगा। इसका सबसे बड़ा असर उत्तर प्रदेश के युवाओं, किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों पर होगा।” राहुल गांधी ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और महंगाई को भी जनता की परेशानियों से जोड़ा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरों पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि सरकार आम लोगों को विदेश यात्रा कम करने की सलाह दे रही है, जबकि प्रधानमंत्री खुद लगातार विदेशी दौरों पर रहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार देश की आंतरिक आर्थिक चुनौतियों से ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *