अक्षय कुमार की बेटी से आपत्तिजनक मांग का मामला,साइबर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की नाबालिग बेटी से ऑनलाइन आपत्तिजनक मांग किए जाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। Maharashtra Cyber ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले की जानकारी खुद अक्षय कुमार ने पहले एक साइबर अवेयरनेस कार्यक्रम के दौरान साझा की थी। उन्होंने बताया था कि उनकी 13 वर्षीय बेटी ऑनलाइन गेम खेल रही थी, तभी एक व्यक्ति ने उससे न्यूड तस्वीरें भेजने की मांग की थी।
महाराष्ट्र साइबर के प्रमुख Yashasvi Yadav के अनुसार, अक्षय कुमार की शिकायत मिलने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की गई। जांच के दौरान आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
अक्षय कुमार अपने बच्चों को लेकर काफी सतर्क रहते हैं और उन्हें मीडिया की चकाचौंध से दूर रखते हैं। उनकी बेटी नितारा का जन्म 25 सितंबर 2012 को हुआ था।
यह मामला एक बार फिर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है और अभिभावकों को सतर्क रहने की आवश्यकता को रेखांकित करता है।
Hindi 























































































































































































































































































































































































