# Tags
#All #Business #Law Order #People

सहारा इंडिया पर EPFO का शिकंजा, ₹1204 करोड़ की वसूली के लिए शुरू हुई कार्रवाई

sahara india epfo

PF बकाया न चुकाने पर संपत्तियों की कुर्की-नीलामी की तैयारी, कर्मचारियों को राहत की उम्मीद

नई दिल्ली | 21 अप्रैल 2026
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन EPFO ने Sahara India की विभिन्न इकाइयों के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए ₹1204 करोड़ की रिकवरी प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह कार्रवाई कर्मचारियों के भविष्य निधि (PF) के बकाया भुगतान को लेकर की जा रही है।

लखनऊ से जारी हुए रिकवरी सर्टिफिकेट
ईपीएफओ के लखनऊ कार्यालय के अनुसार, सहारा इंडिया की इकाइयों के खिलाफ अप्रैल 2021 से अप्रैल 2023 के बीच कई रिकवरी सर्टिफिकेट (RC) जारी किए गए थे। अब इन मामलों में तेजी लाते हुए वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

₹1179 करोड़ का सबसे बड़ा दावा
रिकवरी के तहत चार बड़े दावे सामने आए हैं, जिनमें सबसे बड़ा दावा ₹1179 करोड़ से अधिक का है। अन्य दावे 31 लाख रुपये से लेकर 23 करोड़ रुपये तक के हैं।

संपत्तियों की कुर्की और नीलामी होगी
सूत्रों के मुताबिक, ईपीएफओ ने रिकवरी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सहारा इंडिया की चल और अचल संपत्तियों को कुर्क कर उनकी नीलामी की जाए। खासतौर पर लखनऊ स्थित संपत्तियों पर कार्रवाई की तैयारी है।

कर्मचारियों को मिलेगा पहला अधिकार
EPF अधिनियम की धारा 11(2) के तहत कर्मचारियों की PF राशि पर पहला अधिकार होता है। यानी सहारा की संपत्ति से मिलने वाली राशि सबसे पहले कर्मचारियों के बकाया भुगतान में उपयोग की जाएगी।

हजारों कर्मचारियों को राहत की उम्मीद
इस सख्त कदम से उन हजारों कर्मचारियों को राहत मिलने की उम्मीद है, जिनका PF पैसा लंबे समय से सहारा इंडिया के पास अटका हुआ है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *