वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री मोहसिना किदवई का निधन, छत्तीसगढ़ से दो बार रहीं राज्यसभा सदस्य
वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री मोहसिना किदवई का बुधवार सुबह 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थीं और सुबह लगभग चार बजे अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी अंतिम यात्रा नोएडा के सेक्टर-40 स्थित आवास से दोपहर 3 बजे निकाली जाएगी, जबकि दिल्ली के निजामुद्दीन कब्रिस्तान में शाम 5 बजे उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
Hindi 






















































































































































































































































