ऊर्जा मोर्चे पर राहत: होर्मुज पार कर भारत की ओर बढ़ा LNG टैंकर, गैस सप्लाई को मिलेगा सहारा
वैश्विक तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। प्राकृतिक गैस (LNG) से लदा ‘मुबाराज़’ नामक टैंकर जहाज सफलतापूर्वक होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर भारत की ओर बढ़ रहा है। अमेरिका-ईरान तनाव के कारण इस अहम समुद्री मार्ग पर अनिश्चितता बनी हुई थी, जिससे ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका थी। जहाज ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, यह टैंकर अब भारतीय जलक्षेत्र के पास देखा गया है और मई के पहले सप्ताह तक इसके भारत पहुंचने की संभावना है। यह घटनाक्रम संकेत देता है कि क्षेत्र में फिलहाल स्थिति कुछ हद तक सामान्य हो रही है और ऊर्जा सप्लाई चैन को राहत मिल सकती है।
Hindi 






































































































































































































































































































































































































































