मानसून ने पकड़ी रफ्तार: 25 राज्यों में 7 दिनों तक भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, कई जगह ओलावृष्टि की चेतावनी
देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से सक्रिय हो गया है और कई राज्यों में इसका असर साफ दिखने लगा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले 7 दिनों में देश के लगभग 25 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश, आंधी और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।
Hindi 




















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































