FIFA World Cup 2026 से पहले भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, अल-नस्र को दिलाया पहला सऊदी प्रो लीग खिताब
फीफा वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सऊदी प्रो लीग में अल-नस्र क्लब को ऐतिहासिक खिताब दिलाने के बाद 41 वर्षीय रोनाल्डो मैदान पर अपनी भावनाओं को रोक नहीं सके और रोते हुए नजर आए। अल-नस्र ने दमाक को 4-1 से हराकर लीग में पहला स्थान हासिल किया और तीन साल के लंबे इंतजार के बाद क्लब को चैंपियन बनाने में रोनाल्डो की अहम भूमिका रही। साल 2023 में अल-नस्र से जुड़ने के बाद यह रोनाल्डो का क्लब के साथ पहला बड़ा लीग टाइटल माना जा रहा है।
Hindi 

















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































