# Tags
#राज्य

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना बनी माताओं का सहारा, आर्थिक सहायता से बढ़ा आत्मविश्वास

image editor output image 1727292517 1780396741967

रायपुर, 02 जून 2026

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के लिए भरोसेमंद साथी बनकर उभरी है। योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर उनके स्वास्थ्य, पोषण और नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल सुनिश्चित की जा रही है। महासमुंद जिले की कई महिलाएं इस योजना से लाभान्वित होकर मातृत्व के सफर को अधिक सुरक्षित और सुखद बना रही हैं।

महासमुंद नगर के वार्ड क्रमांक 11 निवासी श्रीमती पदमनी यादव को गर्भावस्था के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से योजना की जानकारी मिली। पंजीयन के बाद प्रथम संतान के जन्म पर उन्हें 5 हजार रुपये की सहायता राशि प्राप्त हुई। इस राशि का उपयोग उन्होंने पौष्टिक आहार, स्वास्थ्य परीक्षण और शिशु की आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में किया। पदमनी यादव का कहना है कि इस सहायता ने मातृत्व के दौरान आर्थिक चिंताओं को कम किया और बच्चे की बेहतर परवरिश का आत्मविश्वास दिया।

इसी प्रकार श्रीमती मधु यादव को भी योजना का लाभ मिला। उन्हें पहले बच्चे के जन्म पर 5 हजार रुपये और बेटी के जन्म के बाद 6 हजार रुपये की सहायता राशि प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि इस आर्थिक सहयोग से बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में काफी मदद मिली तथा परिवार को आर्थिक संबल मिला।

महासमुंद शहरी क्षेत्र में अब तक 321 हितग्राही महिलाओं को योजना का लाभ मिल चुका है, जबकि पूरे जिले में 27 हजार से अधिक महिलाएं इससे लाभान्वित हो चुकी हैं। यह योजना मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ-साथ महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

लाभान्वित महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योजना से मिली सहायता ने उनके जीवन में खुशियों और आत्मविश्वास की नई रोशनी लाई है।


Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *