अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान के ताजा प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने इसे “नॉट एक्सेप्टेबल” बताते हुए कहा कि प्रस्ताव में कई ऐसी बातें हैं जिनसे वे सहमत नहीं हो सकते। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने इस प्रस्ताव का गहराई से अध्ययन किया है, लेकिन यह उन्हें संतोषजनक नहीं लगा।

उन्होंने यह भी संकेत दिया कि ईरान समझौता करना चाहता है, लेकिन मौजूदा शर्तें अमेरिका के लिए स्वीकार्य नहीं हैं। इसी बीच ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ नामक नई पहल की घोषणा की। इस पहल का उद्देश्य खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच फंसे वाणिज्यिक जहाजों को सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराना है।

ट्रंप के मुताबिक दुनिया के कई देशों ने अमेरिका से अनुरोध किया है कि वह उन जहाजों की मदद करे, जो होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे हुए हैं, जबकि उनका क्षेत्रीय विवाद से कोई सीधा संबंध नहीं है।

इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में चल रहे सैन्य अभियानों पर भी संतोष जताया और कहा कि अभियान “बहुत अच्छा” चल रहा है। ट्रंप के इस फैसले के बाद अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts