# Tags
#अपराध / कानून #राज्य

रायपुर में 2.34 करोड़ का सोना लेकर फरार हुआ कर्मचारी, CCTV में कैद हुई संदिग्ध हरकत

gold

Raipur के सदर बाजार स्थित एक ज्वेलरी दुकान से 16 साल पुराना कर्मचारी करीब 2.34 करोड़ रुपये का सोना लेकर फरार हो गया। घटना के बाद कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामला Kotwali Police Station क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, सदर बाजार की मनोहरमल एंड कंपनी में काम करने वाला सूरज साहू लंबे समय से दुकान में कार्यरत था और भरोसेमंद कर्मचारी माना जाता था। उसे डिस्प्ले में रखे गए सोने के जेवरों को वापस लॉकर में सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी दी गई थी।

बताया जा रहा है कि पिछले महीने आरोपी एक व्यापारी को दिखाने के लिए लॉकर से सोना निकाला था, लेकिन उसे वापस रखने की बजाय अपने बैग में रखकर घर चला गया। घटना के बाद वह कुछ दिनों तक दुकान आता रहा, जिससे किसी को शक नहीं हुआ। बाद में स्टॉक मिलान के दौरान 1,495 ग्राम सोना गायब मिला।

घटना के बाद दुकान के CCTV फुटेज खंगाले गए, जिसमें सूरज साहू संदिग्ध गतिविधियां करते नजर आया। पुलिस जब आरोपी के घर पहुंची तो वह फरार मिला। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में लगातार कार्रवाई कर रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *