विशेष लेख: संपत्ति विक्रय में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने रचा नया कीर्तिमान, 32 माह में 7,650 संपत्तियों का विक्रय
32 माह में 7,650 संपत्तियों के विक्रय के साथ छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने संपत्ति विक्रय में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। वार्षिक औसत विक्रय में 84 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,609.18 करोड़ रुपये की संपत्तियों का विक्रय हुआ।
नवा रायपुर को देश की अग्रणी ग्रीनफील्ड सिटी बनाने पर जोर, सेक्टर-12 फेस-2 में 119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना का भूमिपूजन
आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-12 फेस-2 में 119.89 करोड़ रुपये की आवासीय परियोजना का भूमिपूजन किया। परियोजना के तहत 348 HIG और MIG भवनों का निर्माण होगा, जबकि अगले चरण में 704 नए फ्लैट बनाए जाने की भी तैयारी है।
BREAKING: डूमरतराई थोक बाजार फेस-2 के नामकरण और लोकार्पण समारोह पर लगी रोक, कार्यक्रम स्थगित
डूमरतराई थोक बाजार फेस-2 के नामकरण एवं लोकार्पण समारोह को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया। नई तारीख और समय की घोषणा बाद में होगी।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 5 जुलाई को करेंगे डूमरतराई थोक बाजार फेस-2 का नामकरण और लोकार्पण, कई मंत्री रहेंगे मौजूद
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 5 जुलाई को डूमरतराई थोक बाजार फेस-2, रायपुर के नामकरण एवं लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे, जबकि कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी समारोह में मौजूद रहेंगे।
मुख्यमंत्री साय ने लॉन्च किया गृह निर्माण मंडल का नया लोगो, आवास मेले के विजेताओं को बांटे पुरस्कार
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के नए लोगो का विमोचन किया। इस दौरान राज्य स्तरीय आवास मेले के लकी ड्रॉ विजेताओं को पुरस्कार वितरित करते हुए उन्होंने गुणवत्तापूर्ण और किफायती आवास उपलब्ध कराने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।


