# Tags
WhatsApp Image 2026 06 19 at 1.53.52 AM

रातों-रात रायपुर तलब हुए मंत्री: CM हाउस की हाईलेवल मीटिंग से बढ़ीं चर्चाएं, नेताओं ने कहा—‘कोई फेरबदल नहीं’

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सरकारी निवास में गुरुवार देर रात चली हाई लेवल बैठक ने प्रदेश की राजनीति में हलचल बढ़ा दी। करीब पांच घंटे तक चली इस मैराथन बैठक में मुख्यमंत्री, कैबिनेट के सभी मंत्री और भाजपा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक रात करीब 2 बजे समाप्त हुई, जिसके बाद मंत्रियों और नेताओं ने इसे सत्ता-संगठन की नियमित समीक्षा बैठक बताया।