सोमनाथ अमृत महोत्सव में PM मोदी बोले- यह भगवान सदाशिव की दिव्य लीला, 75 साल पहले पुनर्निर्माण ने जगाई थी नई चेतना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित “सोमनाथ अमृत महोत्सव” में हिस्सा लिया और मंदिर में पूजा-अर्चना, कुंभाभिषेक तथा ध्वजारोहण किया। इस दौरान मंदिर परिसर में भव्य एयर शो और हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा का आयोजन भी हुआ। जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण भारत की स्वतंत्र चेतना और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। उन्होंने इसे “भगवान सदाशिव की दिव्य लीला” बताते हुए कहा कि आज का दिन केवल उत्सव नहीं, बल्कि भारत की हजारों वर्षों पुरानी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक यात्रा का प्रतीक है।
Hindi 











































































































































































































































































































































































































































































































































































































