पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मतगणना शुरू होने में करीब 56 घंटे शेष हैं, ऐसे में भारतीय जनता पार्टी (BJP) पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है।
एग्जिट पोल में भाजपा के पक्ष में संकेत मिलने के बाद पार्टी ने बूथ स्तर से लेकर काउंटिंग सेंटर तक व्यापक रणनीति तैयार की है, ताकि मतगणना के दिन किसी भी प्रकार की चूक न हो।
इसी कड़ी में भाजपा ने 2 मई को कोलकाता में एक अहम रणनीतिक बैठक बुलाई है। इस बैठक में वे प्रवासी नेता शामिल होंगे, जिन्हें चुनाव के दौरान विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों और जोन का प्रभार दिया गया था।
इस हाई-लेवल बैठक में पार्टी के पश्चिम बंगाल प्रभारी Sunil Bansal और चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री Bhupender Yadav भी मौजूद रहेंगे।
पार्टी का फोकस काउंटिंग डे पर मजबूत प्रबंधन और सतर्क निगरानी बनाए रखना है, जिससे चुनाव परिणाम के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी से बचा जा सके।


