IPL 2026: 228 रन भी नहीं बचा पाई लखनऊ, कप्तान ऋषभ पंत बोले-‘10-15 रन कम रह गए’
आईपीएल 2026 के 47वें मुकाबले में Lucknow Super Giants को Mumbai Indians के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, जहां 228 रन का बड़ा स्कोर बनाने के बावजूद टीम इसे डिफेंड नहीं कर सकी। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस हाई स्कोरिंग मुकाबले में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मजबूत शुरुआत की और 11 ओवर में ही 155 रन बना लिए थे, जिससे ऐसा लग रहा था कि टीम 240 से 250 के पार जाएगी। हालांकि अंतिम ओवरों में रन गति धीमी पड़ गई और टीम 20 ओवर में 228 रन तक ही पहुंच सकी।
Hindi 









































































































































































































































































































































































































































































































































































































































