# Tags
1780558483 287b2f954eaad553805a

सुशासन तिहार से किसान भगीरथ को मिली बड़ी राहत: किसान क्रेडिट कार्ड मिलने से खेती हुई आसान

सरगुजा जिले के किसान भगीरथ को सुशासन तिहार के तहत किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ मिला है। इससे उन्हें समय पर खाद-बीज और कृषि संसाधन उपलब्ध हो रहे हैं, जिससे खेती की लागत कम होने के साथ उत्पादन बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

IMG 20260603 WA0009

तहसीलदार संघ ने वापस ली हड़ताल, 4 जून से सामान्य होंगे राजस्व और न्यायालयीन कार्य

नायब तहसीलदार तुषार मानिक के साथ मारपीट मामले में पुलिस कार्रवाई और शासन के आश्वासन के बाद छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने सामूहिक अवकाश स्थगित कर दिया है। प्रदेशभर के तहसीलदार और नायब तहसीलदार 4 जून से नियमित कार्यों पर लौटेंगे।

image 9 1

विधायक-नायब तहसीलदार विवाद में नया मोड़: MLA टोप्पो के दो समर्थकों ने किया सरेंडर, गिरफ्तारी की मांग पर अड़े तहसीलदार

सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो और नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी विवाद मामले में नया मोड़ आ गया है। विधायक के दो समर्थकों ने थाने में सरेंडर कर दिया है, जबकि प्रदेशभर के तहसीलदार अब भी विधायक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं।

CM VISHNUDEO SAI 1 2 (1)

CM साय ने पेयजल समस्या की खबर पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को तत्काल समाधान के निर्देश

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र की चेराजोबला बस्ती में पेयजल संकट से जुड़ी खबर पर त्वरित संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने समाचार पत्र में प्रकाशित “नाला और ढोढ़ी के दूषित जल पर आज भी निर्भर हैं वनवासी” शीर्षक खबर को गंभीरता से लेते हुए सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत को फोन कर […]

BeFunky design 1

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का कहर: अलग-अलग जिलों में 6 की मौत, कई घायल

छत्तीसगढ़ में एक ही दिन में अलग-अलग जिलों से सड़क हादसों की कई घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें कुल 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए हैं। कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के कसनिया मोड़ के पास शादी से लौट रहे तीन युवकों की बाइक को तेज रफ्तार भारी वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें 22 वर्षीय प्रवेश यादव की मौके पर मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। वहीं सरगुजा के लखनपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-130 पर दो ट्रकों की भिड़ंत में चालक वाहन में फंस गया, जिसे स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के खड्गांव थाना क्षेत्र के ग्राम पेंदुर के पास मालवाहक वाहन अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गया, जिससे 2 लोगों की मौत और 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए।