11 मई 2026 | कोलकाता

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट चन्द्रनाथ रथ की हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले की जांच कर रही एसआईटी ने बिहार के बक्सर और उत्तर प्रदेश से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। सूत्रों के मुताबिक, तीनों संदिग्धों से लगातार पूछताछ की जा रही है और हत्या में उनकी भूमिका की जांच की जा रही है।

टोल प्लाजा की ऑनलाइन पेमेंट से मिला बड़ा सुराग

जांच एजेंसियों के अनुसार, आरोपियों तक पहुंचने में एक ऑनलाइन यूपीआई ट्रांजैक्शन अहम कड़ी साबित हुआ। बताया जा रहा है कि एक आरोपी ने रास्ते में टोल प्लाजा पर ऑनलाइन पेमेंट किया था, जिसके बाद पुलिस को उनकी लोकेशन और मूवमेंट से जुड़ा इनपुट मिला। इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिहार और यूपी में दबिश दी और तीन लोगों को हिरासत में लिया।

देर रात बंगाल लाये गई आरोपी

सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपियों को देर रात पश्चिम बंगाल लाया गया है। फिलहाल एसआईटी उनसे हत्या के मोटिव, साजिश और वारदात में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या पूरी प्लानिंग के तहत की गई थी या इसके पीछे कोई व्यक्तिगत अथवा राजनीतिक एंगल जुड़ा हुआ है।

जल्द जारी हो सकती है पुलिस की प्रेस रिलीज

जांच से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि मामले में कई अहम सुराग मिले हैं और पूछताछ के बाद बड़ा खुलासा हो सकता है। पुलिस जल्द ही इस पूरे मामले पर आधिकारिक प्रेस रिलीज जारी कर सकती है। चन्द्रनाथ रथ की हत्या के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में पहले से ही हलचल तेज है और अब गिरफ्तारी के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts