EPFO 3.0 से बड़ी राहत: अब UPI से मिनटों में निकाल सकेंगे PF का पैसा
देश के करोड़ों कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) जल्द ही EPFO 3.0 प्लेटफॉर्म के तहत नया सिस्टम लागू करने जा रहा है, जिससे PF निकालना बेहद आसान हो जाएगा। अब कर्मचारियों को कई दिनों तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा, बल्कि UPI के जरिए मिनटों में पैसा सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर हो सकेगा।
Hindi 





















































































































































































































































































































































































