# Tags
bullsih 1779273435

Share Market: सुबह बाजार में मची भगदड़, फिर सेंसेक्स ने दिखाई दमदार वापसी

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार की शुरुआत में निवेशकों की घबराहट के चलते सेंसेक्स करीब 750 अंक तक टूट गया था, लेकिन दोपहर बाद बाजार में जोरदार रिकवरी देखने को मिली। दिन के निचले स्तर से करीब 750 अंकों की वापसी करते हुए BSE सेंसेक्स आखिरकार 118 अंकों की बढ़त के साथ 75,318 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 41 अंक चढ़कर 23,659 के स्तर पर पहुंच गया। इस तेजी से निवेशकों की संपत्ति में एक ही दिन में 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई।