क्या विजय की TVK दोहराएगी AAP वाला इतिहास? स्टारडम और आंदोलन की राजनीति में बड़ा फर्क
तमिलनाडु में अभिनेता विजय की पार्टी TVK के तेजी से उभरने के बाद उसकी तुलना लगातार अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी से की जा रही है। दोनों पार्टियां अपने पहले बड़े चुनाव में सत्ता के करीब पहुंचीं, लेकिन राजनीतिक जमीन और कार्यशैली के स्तर पर दोनों के बीच बड़ा अंतर माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि जहां AAP जन आंदोलन और संगठनात्मक ढांचे से निकली पार्टी थी, वहीं TVK का आधार विजय का स्टारडम और विशाल फैन बेस है।
Hindi 

























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































