रेल हादसे से निपटने रेलवे की बड़ी तैयारी, आग बुझाने से लेकर यात्रियों के रेस्क्यू तक मरौदा स्टेशन पर हुआ विशेष अभ्यास
रायपुर रेल मंडल के मरौदा रेलवे स्टेशन पर NDRF, SDRF और रेलवे की संयुक्त टीम ने ट्रेन हादसे की मॉक ड्रिल आयोजित की। अभ्यास में कोच काटकर यात्रियों को निकालने, आग बुझाने, प्राथमिक उपचार और आपातकालीन बचाव व्यवस्थाओं का प्रदर्शन किया गया।
बच्चों की शरारत से मची रेलवे में अफरा-तफरी, ओवरहेड बिजली लाइन से टकराया साइकिल का टायर, आधे घंटे प्रभावित रहीं ट्रेनें
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लोखंडी फाटक के पास ब्रिज से फेंका गया साइकिल का टायर चलती मालगाड़ी के इंजन पर गिरने से आग लग गई। लोको पायलट की सतर्कता से बड़ा रेल हादसा टल गया। CCTV फुटेज की मदद से RPF ने छह नाबालिगों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया।
राजधानी में टला बड़ा रेल हादसा, रेलवे ट्रैक पर रखा 7 फीट लंबा लोहे का पाइप; अज्ञात आरोपियों पर केस
रायपुर में गोंदवारा ओवरब्रिज और अंडरब्रिज के बीच रेलवे ट्रैक पर 7 फीट लंबा लोहे का पाइप रखे जाने से हड़कंप मच गया। मामले में जीआरपी ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रेल सफर होगा और सुरक्षित, उत्तर रेलवे के 1,478 किलोमीटर रूट पर लगेगी कवच प्रणाली
भारतीय रेलवे ने रेल यात्रियों की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए उत्तर रेलवे के महत्वपूर्ण रूटों पर स्वदेशी ‘कवच’ ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम के विस्तार को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना के तहत फिरोजपुर और जम्मू मंडल के लगभग 1,478 रूट किलोमीटर पर कवच प्रणाली स्थापित की


