पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का बड़ा सम्मान, अरुण साव के नेतृत्व में राज्य को मिलेंगे चार राष्ट्रीय पुरस्कार
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ को चार राष्ट्रीय पुरस्कार मिलेंगे। बिलासपुर, बड़े बचेली और दंतेवाड़ा का भी स्वनिधि सम्मान अवार्ड्स-2026 के लिए चयन हुआ है। 20 नवंबर को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल पुरस्कार प्रदान करेंगे।
पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को मिलेंगे चार राष्ट्रीय पुरस्कार, बिलासपुर समेत तीन नगरीय निकायों का चयन
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में उत्कृष्ट कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ को चार राष्ट्रीय पुरस्कार मिलेंगे। केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने राज्य के साथ बिलासपुर, बड़े बचेली और दंतेवाड़ा नगरीय निकायों का चयन किया है। 20 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित स्वनिधि सम्मान अवार्ड्स-2026 समारोह में सम्मान प्रदान किया
बिलासपुर में प्रदेश की पहली ऑटोमेटेड मल्टीलेवल पार्किंग शुरू, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया लोकार्पण, 80 कारें होंगी पार्क
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर के पुराना बस स्टैंड में छत्तीसगढ़ की पहली शटल तकनीक आधारित ऑटोमेटेड मल्टीलेवल कार पार्किंग का लोकार्पण किया। 12.60 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस पांच मंजिला पार्किंग में एक साथ 80 कारें खड़ी हो सकेंगी। इससे शहर की पार्किंग और यातायात समस्या कम
छठ महापर्व पर CM विष्णुदेव साय की कुनकुरी को बड़ी सौगात, 15.50 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
छठ महापर्व पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कुनकुरी को 15.50 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। छठ तालाब का कायाकल्प होगा और पाथ-वे, खेल मैदान, योग स्थल के साथ 3.65 करोड़ रुपये की लागत से मल्टीपर्पस हॉल एवं सांस्कृतिक भवन बनाया जाएगा।
अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण से बनेगा विकसित भारत, स्वनिधि महोत्सव में पथ विक्रेताओं से बोले डिप्टी सीएम अरुण साव
रायपुर में आयोजित स्वनिधि महोत्सव में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पथ विक्रेताओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण से विकसित भारत बनेगा। छत्तीसगढ़ में 1.23 लाख से अधिक पथ विक्रेता पीएम स्वनिधि योजना का लाभ ले रहे हैं।
रायपुर से जगदलपुर तक बिछ रही गैस पाइपलाइन, 12 जिलों में PNG सुविधा की तैयारी; अभी सिर्फ 23,408 घरों तक पहुंची गैस
छत्तीसगढ़ में वर्ष 2030 तक 21 लाख घरों में PNG कनेक्शन पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। खाद्य विभाग ने 12 जिलों में सुविधा विस्तार की योजना बनाई है। फिलहाल प्रदेश के केवल 23,408 घरों में PNG कनेक्शन उपलब्ध हैं।
रायपुर में कल सजेगा स्वनिधि महोत्सव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव पथ विक्रेताओं से करेंगे सीधा संवाद, बांटेंगे चेक और सम्मान
रायपुर में 14 नवंबर को स्वनिधि महोत्सव आयोजित होगा। उप मुख्यमंत्री अरुण साव पथ विक्रेताओं से संवाद करेंगे। पीएम स्वनिधि योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बैंकों और नगरीय निकायों को सम्मानित किया जाएगा। लाभार्थियों को चेक, यूपीआई पेमेंट बॉक्स और प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे।
स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा ने देशभर में पहला स्थान हासिल कर बढ़ाया प्रदेश का मान
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में छत्तीसगढ़ के तीन नगरीय निकायों को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। बिल्हा ने 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देश में पहला स्थान हासिल किया, जबकि बिलासपुर को स्वच्छ रिवर फ्रंट टाउन श्रेणी में दूसरा और रायपुर को राज्य में प्रथम पुरस्कार मिला।
रायपुर में 53 गंदगी वाले स्थानों का बदला स्वरूप, नगर निगम ने चलाया विशेष स्वच्छता अभियान, महापौर और आयुक्त के निर्देश पर हुआ कायाकल्प
रायपुर नगर निगम ने स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के तहत एक महीने में 53 गंदगी वाले सार्वजनिक स्थलों का कायाकल्प किया। महापौर मीनल चौबे और आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर सभी 10 जोनों में सफाई, रंग-रोगन और सौंदर्यीकरण के कार्य कराए गए। अभियान में नागरिकों और सामाजिक संगठनों
अरुण साव ने दीपावली से पहले निभाई बड़ी जिम्मेदारी, वेतन-पेंशन और स्वच्छता दीदियों के मानदेय के लिए मिले करोड़ों रुपये
छत्तीसगढ़ में दीपावली से पहले नगरीय निकायों के अधिकारियों-कर्मचारियों, पेंशनरों और स्वच्छता दीदियों को बड़ी राहत मिली है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव की पहल पर नगरीय प्रशासन विभाग ने विभिन्न मदों में कुल 164.65 करोड़ रुपये आबंटित किए हैं, जिससे लंबित वेतन, पेंशन और मानदेय का भुगतान किया जाएगा।


