# Tags
image editor output image1947512980 1781012332376

रायपुर में नकली पनीर फैक्ट्री का भंडाफोड़: पाम ऑयल और दूध पाउडर से तैयार हो रहा था फर्जी पनीर, होटलों-ढाबों तक होती थी सप्लाई

रायपुर के शंकर नगर क्षेत्र में संचालित एक फैक्ट्री में नकली पनीर बनाने का खुलासा हुआ है। खाद्य एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी मात्रा में फर्जी पनीर, कच्चा माल और पैकिंग सामग्री जब्त की गई है।

खाद्य विभाग के औचक निरीक्षण में मिली कई खामियां, एक्सपायरी सामान जब्त होने से मचा हड़कंप

जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे सघन निरीक्षण अभियान के दौरान कई अनियमितताएं सामने आई हैं। कार्रवाई के बाद अस्पताल कैंटीन संचालकों से लेकर किराना दुकानदारों तक हड़कंप की स्थिति बन गई। यह अभियान “सही दवा-शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार” अभियान के तहत चलाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, अभिहित […]

नर्सिंग काउंसिल में फीस-रजिस्ट्रेशन घोटाला, निलंबित रजिस्ट्रार समेत 6 पर FIR

छत्तीसगढ़ नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल में फीस और रजिस्ट्रेशन से जुड़ी गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है, जिसमें फर्जी दस्तावेजों के आधार पर वित्तीय गड़बड़ियों की पुष्टि होने के बाद बड़ा एक्शन लिया गया है। संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, छत्तीसगढ़ की ओर से की गई विस्तृत जांच के आधार पर डिप्टी डायरेक्टर निधि ग्वालरे ने गोलबाजार थाने में 425 पन्नों की रिपोर्ट सौंपते हुए कुल 6 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कराया है। इस पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

chhattisgarh

आयुष्मान भारत योजना में छत्तीसगढ़ को दो राष्ट्रीय पुरस्कार, बेहतर क्रियान्वयन के लिए मिला सम्मान

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर दो प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान भारत सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा पुणे (महाराष्ट्र) में 17 एवं 18 अप्रैल को आयोजित चिंतन शिविर में प्रदान किया गया।