# Tags
6a247655b9a45 lpg cylinder price hike 063439572 16x9

LPG Price Hike: रसोई गैस फिर हुई महंगी, 29 रुपये बढ़े दाम; दिल्ली में सिलेंडर 942 रुपये का हुआ

आम उपभोक्ताओं को महंगाई का एक और झटका लगा है। घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर की कीमतों में 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। अब राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम का घरेलू एलपीजी सिलेंडर 913 रुपये के बजाय 942 रुपये में मिलेगा।