12 मई 2026 | नारायणपुर

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर स्थित अबूझमाड़ के जंगलों में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों का बड़ा डंप बरामद किया गया, जिसमें 1 करोड़ 1 लाख 64 हजार रुपये नकद, AK-47 समेत भारी मात्रा में ऑटोमैटिक हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री जब्त की गई है। यह कार्रवाई जिला पुलिस, डीआरजी, आईटीबीपी और बीएसएफ की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

हथियार और विस्फोटकों का बड़ा जखीरा बरामद

सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों को जंगल क्षेत्र में छिपाकर रखा गया नक्सली डंप मिला। जांच में 3 AK-47 रायफल, 3 SLR रायफल, 2 इंसास रायफल, 2 नग 303 रायफल, 1 नग 315 बोर रायफल, 2 नग 12 बोर बंदूक और 2 देशी कट्टे बरामद किए गए। इसके अलावा AK-47 के 113 जिंदा कारतूस, SLR के 182 कारतूस, 303 रायफल के 45 कारतूस, 315 बोर के 41 कारतूस और 19 नग 12 बोर कारतूस भी जब्त किए गए।

BGL, डेटोनेटर और वायरलेस सेट भी मिले

बरामद विस्फोटक सामग्री में 132 BGL सेल, 2 BGL लॉन्चर, 14 BGL कार्टेज, 12 SMG कार्टेज, 8 इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, 6 बंडल कॉर्डेक्स वायर, करीब 5 किलो सोरा और 3 किलो व्हाइट पाउडर शामिल है। इसके अलावा 1 मोटोरोला सेट, 6 वॉकी-टॉकी, 4 रेडियो सेल सेट और बिजली वायर भी जब्त किए गए हैं। सुरक्षा बलों ने नक्सली वर्दी, बैटरियां और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए हैं।

लगातार कमजोर हो रहा नक्सली नेटवर्क

नारायणपुर एसपी रोबिनसन गुड़िया ने बताया कि वर्ष 2025-26 में अब तक सुरक्षा बलों द्वारा कुल 270 हथियार बरामद किए जा चुके हैं। पिछले एक महीने से अबूझमाड़ क्षेत्र में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, जिसमें नक्सलियों के छिपाए हथियार, विस्फोटक और लॉजिस्टिक सामग्री लगातार बरामद हो रही है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इस तरह की कार्रवाई से नक्सल नेटवर्क कमजोर हो रहा है और क्षेत्र में शांति एवं विकास की प्रक्रिया को मजबूती मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts