पीडब्ल्यूडी अभियंताओं को नई तकनीकों का प्रशिक्षण, सड़क-पुल और भवन निर्माण की गुणवत्ता सुधारने पर अरुण साव ने दिया जोर
उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने रायपुर में आयोजित ‘निर्माण मंथन’ कार्यशाला में प्रदेशभर के अभियंताओं को कार्यालय से लेकर फील्ड तक सक्रिय रहने के निर्देश दिए। कार्यशाला में सड़क, पुल और भवन निर्माण की गुणवत्ता, आधुनिक तकनीक, सर्वेक्षण, निविदा प्रक्रिया और रखरखाव का प्रशिक्षण दिया गया।
छत्तीसगढ़ में मनियारी नदी और डोंगानाला पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल, 14.26 करोड़ रुपये की मिली मंजूरी
छत्तीसगढ़ के मुंगेली और बिलासपुर जिलों में मनियारी नदी और डोंगानाला पर उच्च स्तरीय पुल बनाए जाएंगे। उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद लोक निर्माण विभाग ने दोनों पुलों और पहुंच मार्गों के निर्माण के लिए 14.26 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है।
लोक निर्माण विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, मानचित्रकारों और सहायक ग्रेड के 84 कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी
छत्तीसगढ़ के लोक निर्माण विभाग ने विभागीय कार्यों में कसावट लाने के उद्देश्य से 84 कर्मचारियों के तबादले किए हैं। इनमें 29 मानचित्रकार, 14 सहायक ग्रेड-1 और 41 सहायक ग्रेड-2 के कर्मचारी शामिल हैं।
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों में लापरवाही पर पीडब्ल्यूडी के 13 अधिकारियों को नोटिस, 15 दिन में मांगा जवाब
सीएम हेल्पलाइन-1076 पर दर्ज शिकायतों को बिना सारगर्भित टीप के बंद करने पर लोक निर्माण विभाग ने 13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर लिखित जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से छत्तीसगढ़ में सड़क-पुल विकास को रफ्तार, 12 पुल और 6 सड़क निर्माण कार्यों को मंजूरी
छत्तीसगढ़ में 243.81 करोड़ रुपये की लागत से 18 सड़क-पुल निर्माण कार्यों को मंजूरी मिली है। रायपुर के फुण्डहर चौक पर ओवरपास बनेगा, जबकि 12 नए पुलों और 6 सड़क परियोजनाओं से प्रदेश में आवागमन और ग्रामीण कनेक्टिविटी मजबूत होगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सरगुजा में कार्यों की समीक्षा कर त्योहारों से पहले सड़क मरम्मत के निर्देश
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अंबिकापुर में सरगुजा-सूरजपुर के विकास कार्यों की समीक्षा कर त्योहारों से पहले सड़क मरम्मत और योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए।
निर्माण कार्यों में तेजी के लिए PWD में बड़ा फेरबदल, 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले, 164 सहायक अभियंताओं को नई पोस्टिंग
छत्तीसगढ़ के लोक निर्माण विभाग (PWD) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। विभाग ने 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले किए हैं, जिनमें 164 सहायक अभियंता शामिल हैं।
अरुण साव ने धमतरी में 101 करोड़ के 6 सड़क कार्य मंजूर किए, पांच मार्ग चौड़े होंगे, आमदी में फोरलेन गौरव पथ बनेगा
अरुण साव ने धमतरी में 101.23 करोड़ रुपए के 6 सड़क कार्यों को मंजूरी दी। पांच मार्गों का चौड़ीकरण-मजबूतीकरण और आमदी में फोरलेन गौरव पथ बनेगा।
बरसात बाद छत्तीसगढ़ में सड़क-पुल निर्माण को मिलेगी रफ्तार, 672 करोड़ से अधिक के 24 कार्यों की निविदा मंजूर
छत्तीसगढ़ में बरसात के बाद सड़क और पुल निर्माण को रफ्तार मिलेगी। राज्य शासन ने 672.22 करोड़ रुपए से अधिक के 24 कार्यों की निविदाओं को मंजूरी दी है।
शिवरीनारायण-खैरताल सड़क के मजबूतीकरण को 22.08 करोड़ की मंजूरी, 11.70 किमी मार्ग और पुल-पुलिया का होगा निर्माण
शिवरीनारायण-खैरताल मार्ग के मजबूतीकरण और पुल-पुलिया निर्माण के लिए 22 करोड़ 8 लाख 59 हजार रुपये की मंजूरी मिली है। 11.70 किमी सड़क बनने से ग्रामीणों, किसानों और विद्यार्थियों का आवागमन आसान होगा।


