# Tags
#राष्ट्रीय

दिल्ली में दर्दनाक हादसा: AC फटने से पूर्व IAS अधिकारी धनेंद्र कुमार की मौत

Former IAS Officer Dhanendra Kumar

नई दिल्ली, 29 मई 2026

राजधानी दिल्ली के हौज खास इलाके में हुए दर्दनाक हादसे में पूर्व IAS अधिकारी धनेंद्र Kumar की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घर में लगे AC की इनडोर यूनिट में ब्लास्ट होने के बाद आग लग गई, जिससे पूरे घर में धुआं भर गया। धुएं की वजह से उनकी हालत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

रात में हुआ जोरदार धमाका

पुलिस और फायर ब्रिगेड के मुताबिक बुधवार रात करीब 11:18 बजे हौज खास थाने में आग लगने की PCR कॉल मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं। तब तक आग घर के ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल तक फैल चुकी थी।

दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन घर में फैले धुएं की वजह से 80 वर्षीय धनेंद्र कुमार और उनके बेटे की हालत बिगड़ गई। दोनों को तुरंत AIIMS ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान धनेंद्र कुमार की मौत हो गई।

AC ब्लास्ट को माना जा रहा आग की वजह

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आग AC की इनडोर यूनिट में ब्लास्ट होने से लगी थी। फिलहाल क्राइम टीम और बिजली विभाग पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

कौन थे धनेंद्र कुमार

धनेंद्र कुमार देश के वरिष्ठ IAS अधिकारियों में गिने जाते थे। वह 1968 बैच के IAS अधिकारी थे और केंद्र व हरियाणा सरकार में कई अहम पदों पर रह चुके थे।

उन्होंने:

  • रक्षा मंत्रालय
  • सड़क परिवहन मंत्रालय
  • संस्कृति मंत्रालय में सचिव के रूप में सेवाएं दी थीं।

इसके अलावा वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के पहले चेयरमैन भी रहे। प्रशासनिक और आर्थिक नीतियों में उनके योगदान को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *