# Tags
t7f729cs meenakshi natarajan 625x300 10 June 26 (1)

राज्यसभा नामांकन रद्द होते ही सुप्रीम कोर्ट पहुंची कांग्रेस: मीनाक्षी बोलीं—‘कानून नहीं, सत्ता का चला बुलडोजर’

मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आपत्ति के बाद रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा नामांकन खारिज किए जाने के खिलाफ कांग्रेस ने सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। मामले पर गुरुवार को अवकाशकालीन पीठ के समक्ष सुनवाई होने की संभावना है।