# Tags
#All #राजनीति

7 मई को होगा बिहार कैबिनेट विस्तार, 27 मंत्री लेंगे शपथ; PM मोदी और अमित शाह भी रहेंगे मौजूद

06 मई 2026 | पटना

बिहार की NDA सरकार के कैबिनेट विस्तार की तारीख तय हो गई है। 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मुख्यमंत्री Samrat Choudhary की कैबिनेट के 27 मंत्री शपथ लेंगे। इस बड़े राजनीतिक आयोजन में प्रधानमंत्री Narendra Modi और केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah समेत BJP के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

कैबिनेट विस्तार को लेकर गांधी मैदान में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। विशाल पंडाल बनाए जा रहे हैं और प्रधानमंत्री के लिए विशेष हेलीपैड भी तैयार किया गया है। बंगाल चुनाव में BJP की प्रचंड जीत के बाद इस शपथ ग्रहण समारोह को बड़े शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक BJP और जदयू के बीच मंत्री पदों का लगभग बराबर बंटवारा होगा। फिलहाल BJP से 12, जदयू से 11, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से 2 और हम व राष्ट्रीय लोक मोर्चा से एक-एक मंत्री शपथ ले सकते हैं। वहीं 6 सीटें फिलहाल खाली रखे जाने की चर्चा है। बिहार में मुख्यमंत्री समेत कुल 36 मंत्री बनाए जा सकते हैं।

जदयू कोटे से जिन नेताओं का मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है, उनमें श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी, सुनील कुमार और मोहम्मद जमा खान के नाम शामिल हैं। इसके अलावा श्वेता गुप्ता, भगवान कुशवाहा, रत्नेश सदा, शीला मंडल और बुलो मंडल को नए चेहरे के तौर पर मौका मिल सकता है।

वहीं BJP कोटे से विजय सिन्हा, मंगल पांडे, रामकृपाल यादव, दिलीप जायसवाल, श्रेयसी सिंह, लखेंद्र पासवान और अन्य कई वरिष्ठ नेताओं के नाम चर्चा में हैं। इसके अलावा संजीव चौरसिया और नीतीश मिश्रा जैसे नए चेहरों को भी जगह मिल सकती है।

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से संजय पासवान और संजय कुमार सिंह, जबकि हम से संतोष सुमन और राष्ट्रीय लोक मोर्चा से दीपक प्रकाश के मंत्री बनने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *