# Tags
#अपराध / कानून #राज्य

चावल देकर भविष्य बताने वाले बाबा पर रेप केस: महिला से दुष्कर्म के आरोप में ज्योतिषाचार्य गिरफ्तार

image editor output image 2134092229 1781076531688

महासमुंद, 10 जून 2026

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में खुद को ज्योतिषाचार्य बताने वाले एक कथित बाबा को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान नरेंद्र नयन शास्त्री के रूप में हुई है, जो रायपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। वह क्षेत्र में ‘चावल वाले बाबा’ और ‘चाय वाले बाबा’ के नाम से प्रसिद्ध था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी लोगों को चावल और लाल फूल के माध्यम से भूत, भविष्य और वर्तमान बताने का दावा करता था। इसी दौरान उसकी पहचान कई लोगों से हुई और उसके पास बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचते थे।

आरोप है कि आरोपी ने एक महिला को उसके शारीरिक और पारिवारिक कष्ट दूर करने का झांसा दिया। इस दौरान उसने महिला के साथ अश्लील हरकतें कीं और बाद में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। बताया जा रहा है कि पिछले एक वर्ष में प्रदेश में अंधविश्वास और चमत्कार के नाम पर लोगों को गुमराह करने वाले कई पाखंडी बाबाओं के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *