# Tags
#राज्य

Raipur News: भाठागांव ओवरब्रिज के पास फटी मेन पाइपलाइन, हजारों लीटर पानी बर्बाद; जलापूर्ति प्रभावित होने की आशंका

image 126

रायपुर, 10 जून 2026

राजधानी रायपुर के भाठागांव ओवरब्रिज के पास मंगलवार रात शहर की मेन पानी पाइपलाइन फट गई। पाइपलाइन फूटने से हजारों लीटर पानी सड़क पर बह गया, जिससे मुख्य मार्ग और आसपास की कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों के अनुसार सूचना देने के बावजूद देर रात तक निगम की टीम मौके पर नहीं पहुंची।

जानकारी के मुताबिक, यह पाइपलाइन शहर की विभिन्न पानी टंकियों तक जलापूर्ति पहुंचाने वाली प्रमुख लाइन है। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। लोगों ने जल्द से जल्द मरम्मत कार्य कराने की मांग की है।

सड़क पर भरा पानी, आवागमन हुआ प्रभावित

पाइपलाइन फटने के बाद सड़क पर पानी भर गया, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज बहाव के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ। बताया जा रहा है कि वेदही अस्पताल की गली में भी जलभराव की स्थिति बन गई।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दिए जाने के बावजूद नगर निगम की टीम देर रात तक मौके पर नहीं पहुंची, जिसके चलते पाइपलाइन की मरम्मत शुरू नहीं हो सकी और बड़ी मात्रा में पानी बर्बाद होता रहा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *