# Tags
#अपराध / कानून

ऑपरेशन तलाश में बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 579 गुमशुदा बरामद, 69 नाबालिग सुरक्षित मिले

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान और तलाश के तहत एक महीने के भीतर बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के तहत कुल 648 गुमशुदा लोगों को खोज निकाला गया, जिनमें 69 नाबालिग और 579 वयस्क शामिल हैं।

पुलिस द्वारा बरामद किए गए नाबालिगों में 11 लड़के और 58 लड़कियां शामिल हैं, जबकि 579 वयस्कों में 430 महिलाएं और 149 पुरुष हैं। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने न केवल छत्तीसगढ़ के भीतर बल्कि अन्य राज्यों में भी सक्रियता दिखाई। इसी क्रम में महाराष्ट्र से 2 बालिकाएं और ओडिशा से 1 बालिका को सुरक्षित बरामद किया गया।

1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलाए गए इस अभियान में तकनीकी सहायता और मुखबिर तंत्र को मजबूत किया गया, जिससे अपहृत बच्चों की लोकेशन का पता लगाने में मदद मिली। इसके बाद विशेष टीमों का गठन कर उन्हें विभिन्न राज्यों और जिलों में रवाना किया गया, जहां से बच्चों को सकुशल वापस लाया गया।

इस उपलब्धि के साथ बिलासपुर जिला ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 69 बच्चों की बरामदगी कर राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं ऑपरेशन तलाश के तहत 579 वयस्कों की बरामदगी के साथ जिला दूसरे स्थान पर रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *