# Tags
#राज्य

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर छत्तीसगढ़ में होगा सामूहिक योगाभ्यास, “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर विशेष आयोजन

1781685209 750d8964e49d990f81b9

रायपुर, 17 जून 2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को पूरे छत्तीसगढ़ में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राज्य शासन ने जिला मुख्यालयों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक योग दिवस के आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला मुख्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद और विधायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में राजधानी रायपुर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित होगा। वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरगुजा जिले में सुबह 7 बजे आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे।

जारी आदेश के अनुसार केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू बिलासपुर, उपमुख्यमंत्री अरुण साव दुर्ग, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कबीरधाम और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव में आयोजित योग दिवस कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि होंगे।

इसी प्रकार विभिन्न जिलों में रामविचार नेताम, दयालदास बघेल, केदार कश्यप, लखन लाल देवांगन, ओ.पी. चौधरी, टंकराम वर्मा, लक्ष्मी राजवाड़े, राजेश अग्रवाल, गुरु खुशवंत साहेब और गजेंद्र यादव योग दिवस कार्यक्रमों का नेतृत्व करेंगे।

राज्य के अन्य जिलों में बृजमोहन अग्रवाल, विजय बघेल, संतोष पांडेय, चिंतामणि महाराज, रूपकुमारी चौधरी, राधेश्याम राठिया, कमलेश जांगड़े, महेश कश्यप और भोजराज नाग सहित कई सांसद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं लता उसेंडी, ललित चंद्राकर, प्रणव कुमार मरपच्ची, पुन्नूलाल मोहले, अजय चंद्राकर, रेणुका सिंह, किरण सिंह देव और चौतराम अटामी विभिन्न जिलों में आयोजित कार्यक्रमों की शोभा बढ़ाएंगे।

राज्य शासन के अनुसार सभी जिलों में सामूहिक योगाभ्यास, स्वास्थ्य जागरूकता और योग के प्रति जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से व्यापक तैयारियां की गई हैं। जिला प्रशासन की देखरेख में आयोजन की अंतिम तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *