सरगुजा में दर्दनाक घटना: प्रेमी जोड़े ने एक ही पेड़ पर फांसी लगाकर दी जान
सरगुजा के सरगवां गांव में एक प्रेमी जोड़े के एक ही पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने से इलाके में सनसनी फैल गई, पुलिस जांच जारी है।
सरगुजा के सरगवां गांव में एक प्रेमी जोड़े के एक ही पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने से इलाके में सनसनी फैल गई, पुलिस जांच जारी है।
विष्णुदेव साय ने ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत बतौली विकासखंड के ग्राम पंचायत सिलमा (शांतिपारा) में अचानक पहुंचकर जन चौपाल लगाई और खाट पर बैठकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन का जायजा लिया और लोगों की समस्याएं सुनकर मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए। ग्रामीणों द्वारा रखी गई शिकायतों पर उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि हर आवेदन का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उन्हें उचित अवसर, संसाधन और सशक्त मंच उपलब्ध कराने की है। राज्य सरकार खेल एवं सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि हाल ही में आयोजित बस्तर एवं सरगुजा ओलंपिक ने प्रदेश को नई पहचान दिलाई है। इन आयोजनों के जरिए अनेक छिपी हुई प्रतिभाएं सामने आई हैं, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है।
Hindi