# Tags
Pranit Sejal 1781351884779 m

लाश के प्राइवेट पार्ट्स’ टिप्पणी विवाद: MBBS छात्रा सेजल पवार को KEM मेडिकल कॉलेज से 15 दिन की छुट्टी, कैंपस एंट्री पर रोक

पुरुष शवों पर की गई विवादित टिप्पणी के बाद MBBS छात्रा सेजल पवार पर KEM अस्पताल और मेडिकल कॉलेज ने कार्रवाई की है। संस्थान ने उन्हें 15 दिनों की अनिवार्य छुट्टी पर भेजते हुए कैंपस और हॉस्टल में प्रवेश पर रोक लगा दी है। मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति भी गठित की गई है।

1500x900 394452 cbse board exams

विदेशी छात्रों के एडमिशन संकट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : CBSE को तुरंत रिजल्ट जारी करने और रात-दिन काम करने का निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) को निर्देश दिया है कि वह 12वीं कक्षा की इम्प्रूवमेंट परीक्षा के परिणाम जल्द से जल्द घोषित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए। अदालत ने कहा कि पश्चिम एशियाई देशों के कॉलेजों में एडमिशन प्रक्रिया प्रभावित नहीं होनी चाहिए।

image editor output image115947502 1780409974659

CBSE अध्यक्ष और सचिव का तबादला, OSM विवाद की जांच के लिए समिति गठित

OSM विवाद के बीच CBSE अध्यक्ष राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का तबादला कर दिया गया है। शिक्षा मंत्रालय ने ऑन-स्क्रीन मार्किंग सेवाओं की खरीद और मूल्यांकन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है।

untitled 14 1779700260

CBSE पाठ्यक्रम में शामिल होगी मैथिली भाषा, CM सम्राट चौधरी बोले- ‘मिथिला की सांस्कृतिक अस्मिता के लिए ऐतिहासिक फैसला’

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 2026-27 शैक्षणिक सत्र से माध्यमिक स्तर पर मैथिली भाषा को एक विषय के रूप में शामिल करने का फैसला लिया है। इस निर्णय के बाद बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसे मिथिला की सांस्कृतिक पहचान और भाषाई गौरव के लिए ऐतिहासिक कदम बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कक्षा 1 से माध्यमिक स्तर तक मैथिली को मातृभाषा विषय के रूप में मान्यता मिलना आने वाली पीढ़ियों को अपनी भाषा, संस्कृति और जड़ों से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय भाषाओं और परंपराओं को नई मजबूती मिल रही है।

untitled 2026 02 10t190119 1779441078

NCERT चैप्टर विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने वापस लिया पुराना आदेश, तीनों शिक्षाविदों को बड़ी राहत

सुप्रीम कोर्ट ने NCERT की कक्षा 8 की न्यायपालिका से जुड़े विवादित चैप्टर मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए अपना पुराना आदेश वापस ले लिया है। अदालत ने उन निर्देशों को भी रद्द कर दिया, जिनमें तीन शिक्षाविदों — प्रोफेसर मिशेल डैनिनो, सुपर्णा दिवाकर और आलोक प्रसन्ना कुमार — को सरकारी और सार्वजनिक शैक्षणिक परियोजनाओं से दूर रखने की बात कही गई थी। चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल पांचोली की बेंच ने इन शिक्षाविदों की याचिकाओं पर सुनवाई के बाद यह राहत दी। इन लोगों ने 11 मार्च 2026 के आदेश को वापस लेने की मांग की थी।

school closed 1779212087

यूपी में भीषण गर्मी का असर, कई जिलों में स्कूल बंद; कानपुर में 31 मई तक अवकाश घोषित

उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू की चेतावनी को देखते हुए कई जिलों में स्कूल बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। बच्चों को हीटवेव और तेज गर्म हवाओं से बचाने के लिए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए विभिन्न जिलों में छुट्टियों की घोषणा की है। कानपुर जिला प्रशासन ने प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों में 31 मई 2026 तक अवकाश घोषित कर दिया है।

कौन है पीवी कुलकर्णी? NEET 2026 पेपर लीक का ‘मास्टरमाइंड’ बताए जा रहे आरोपी का पूरा बैकग्राउंड आया सामने

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा करते हुए जांच एजेंसियों ने पीवी कुलकर्णी को गिरफ्तार किया है, जिसे इस पूरे नेटवर्क का कथित मास्टरमाइंड माना जा रहा है। पुणे से गिरफ्तारी के बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर CBI कोर्ट में पेश किए जाने की तैयारी है। जांच एजेंसियों का दावा है कि कुलकर्णी को NEET परीक्षा के केमिस्ट्री पेपर तक सीधा एक्सेस था और उसी के जरिए पेपर लीक की साजिश को अंजाम दिया गया।

NEET-UG पेपर लीक के बाद सरकार के 6 बड़े फैसले, 21 जून को दोबारा होगी परीक्षा

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET-UG 2026 परीक्षा पेपर लीक विवाद के बाद रद्द कर दी गई है। अब परीक्षा का दोबारा आयोजन 21 जून 2026 को किया जाएगा। इस बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर परीक्षा से जुड़े कई बड़े ऐलान किए हैं। उन्होंने माना कि सिस्टम में चूक हुई है और इसकी जिम्मेदारी भी स्वीकार की। साथ ही अभ्यर्थियों को राहत देने और परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए 6 बड़े फैसलों की घोषणा की गई।

NEET परीक्षा बंद हो, 12वीं के नंबरों पर मिले मेडिकल एडमिशन — पेपर लीक विवाद के बीच CM विजय की दो टूक

NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द होने और पेपर लीक विवाद के बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने केंद्र सरकार से NEET परीक्षा व्यवस्था को पूरी तरह समाप्त करने की मांग की है। मुख्यमंत्री विजय ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों में दाखिला छात्रों को उनकी 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर दिया जाना चाहिए, न कि NEET जैसी केंद्रीकृत परीक्षा के जरिए। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि MBBS, BDS और AYUSH कोर्स में प्रवेश के लिए राज्यों को अपने स्तर पर 12वीं के मेरिट आधार पर सीटें भरने की अनुमति दी जाए। विजय ने कहा कि NEET की वजह से ग्रामीण क्षेत्रों, सरकारी स्कूलों और तमिल माध्यम से पढ़ने वाले गरीब छात्रों को सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है।

NEET-UG पेपर लीक में बड़ा खुलासा, छात्रों से 2 से 5 लाख रुपये लेने का आरोप

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच एजेंसियों की पड़ताल में सामने आया है कि लीक प्रश्नपत्र यश यादव के माध्यम से राजस्थान के सीकर तक पहुंचाया गया था। सूत्रों के मुताबिक, यश यादव की पहचान विकास बिवाल से थी। जांच में यह भी पता चला कि विकास बिवाल के पिता दिनेश बिवाल ने प्रश्नपत्र की हार्डकॉपी स्कैन कर उसकी PDF फाइल तैयार की थी, जिसके बाद इसे सीकर के कोचिंग संस्थानों में पढ़ने वाले कई छात्रों तक पहुंचाया गया। पूछताछ में छात्रों ने बताया कि लीक पेपर के बदले उनसे 2 लाख से 5 लाख रुपये तक लिए गए थे। हालांकि मामले में सामने आए शुभम ने खुद को इस नेटवर्क का मास्टरमाइंड मानने से इनकार किया है। जांच एजेंसियां अब इस बात की तह तक पहुंचने में जुटी हैं कि प्रश्नपत्र का असली स्रोत क्या था और यह किन-किन लोगों के जरिए अलग-अलग राज्यों तक पहुंचा। जांच में यह भी सामने आया है कि यश खुद परीक्षा पास नहीं कर पाया था और वह BAMS का छात्र है। फिलहाल केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो कोचिंग संस्थानों के स्टाफ, छात्रों और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पूरे मनी ट्रेल की जांच में जुटी हुई है।

  • 1
  • 2