Asha Bhosle की विरासत को लेकर चर्चा तेज, बेटे और पोती संभाल सकते हैं 250 करोड़ का साम्राज्य
दिग्गज गायिका Asha Bhosle के निधन के बाद अब उनकी संपत्ति और बिजनेस विरासत को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। 92 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाली इस महान कलाकार ने अपने पीछे करीब 250 करोड़ रुपये की संपत्ति और स्थापित बिजनेस छोड़ा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी इस विरासत को उनके बेटे Anand Bhosle और पोती Zanai Bhosle संभाल सकते हैं। आनंद भोसले लंबे समय से उनके बिजनेस और अन्य कार्यों की जिम्मेदारी निभाते रहे हैं, ऐसे में उन्हें प्रमुख उत्तराधिकारी माना जा रहा है।
आशा भोसले की संपत्ति में मुंबई और पुणे स्थित आलीशान प्रॉपर्टी के अलावा उनकी लोकप्रिय इंटरनेशनल रेस्टोरेंट चेन ‘Asha’s’ भी शामिल है, जिसकी मौजूदगी कई देशों तक फैली हुई है।
वहीं, पोती जनाई भोसले के भी इस विरासत को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाने की संभावना जताई जा रही है। वह भारत के साथ-साथ दुबई और यूनाइटेड किंगडम जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बिजनेस के विस्तार और संचालन में योगदान दे सकती हैं।
जनाई भोसले का जन्म 2002 में मुंबई में हुआ था और वह एक प्रतिष्ठित कलात्मक परिवार से संबंध रखती हैं। उन्होंने संगीत क्षेत्र में भी अपनी पहचान बनानी शुरू कर दी है और ‘Main Heer Teri’ तथा ‘Kehndi Hai’ जैसे गाने रिलीज कर चुकी हैं। इसके साथ ही वह अब अभिनय की दुनिया में भी कदम रखने की तैयारी कर रही हैं।
Hindi 

































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































