# Tags
#मनोरंजन

एल्विश यादव की ‘खरगोश जनता पार्टी’ पर बवाल, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

8 8

एंटरटेनमेंट डेस्क, 10 जून 2026

मशहूर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एल्विश यादव एक बार फिर अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने कथित ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर टिप्पणी करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया। अब एल्विश ने व्यंग्यात्मक अंदाज में ‘खरगोश जनता पार्टी’ नाम की एक काल्पनिक पार्टी की घोषणा कर दी है, जिससे ऑनलाइन बहस और तेज हो गई है।

एल्विश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा था कि वे “कॉकरोच जनता पार्टी” के लोगों से बहस नहीं करते, क्योंकि “डिबेट से बेहतर पेस्ट कंट्रोल काम करता है।” इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कई लोगों ने इसे मजाक और व्यंग्य बताया, जबकि कुछ यूजर्स ने भाषा और अंदाज पर आपत्ति जताई।

‘जंतर-मंतर पहुंचो, मुफ्त गाजर मिलेगी’

विवाद के बीच एल्विश यादव ने एक नया डिजिटल पोस्टर साझा किया, जिसमें उन्होंने ‘खरगोश जनता पार्टी’ का मजाकिया मैनिफेस्टो जारी किया। पोस्टर में लिखा गया कि “गाजर हमारा हक, स्पीड हमारी पहचान है” और “खरगोश एकता जिंदाबाद”। इसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया, “सारे भाई जंतर-मंतर पहुंच जाओ, सभी को मुफ्त गाजर मिलेगी।”

यह पोस्ट कुछ ही समय में वायरल हो गया और सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोगों ने इसे शेयर किया। समर्थकों ने इसे मनोरंजन और सटायर बताया, जबकि आलोचकों ने इसे गैर-जिम्मेदाराना करार दिया।

ट्रोलिंग के बाद दी सफाई

विवाद बढ़ने पर एल्विश यादव ने लाइव आकर अपनी सफाई भी दी। उन्होंने कहा कि देश में सभी नागरिकों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता प्राप्त है और उन्होंने केवल अपनी बात रखी है। एल्विश ने कहा कि उनके पोस्ट को गलत संदर्भ में लिया जा रहा है।

हालांकि सफाई के बाद भी सोशल मीडिया पर बहस थमती नजर नहीं आ रही है। एक पक्ष इसे हास्य और व्यंग्य का हिस्सा मान रहा है, जबकि दूसरा पक्ष सार्वजनिक मंच पर इस्तेमाल की गई भाषा को लेकर सवाल उठा रहा है।

फिलहाल ‘खरगोश जनता पार्टी’ और ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़ा यह विवाद सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *