व्हाइट हाउस के पास फायरिंग, सीक्रेट सर्विस से मुठभेड़ में संदिग्ध घायल,इलाके में कुछ देर लॉकडाउन
अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है। व्हाइट हाउस के पास सोमवार दोपहर अचानक फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके को कुछ समय के लिए लॉकडाउन कर दिया।
जानकारी के अनुसार घटना सोमवार करीब 3:30 बजे 15th स्ट्रीट और इंडिपेंडेंस एवेन्यू के पास हुई, जहां यूनाइटेड स्टेट्स सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स और एक हथियारबंद संदिग्ध के बीच आमना-सामना हुआ। देखते ही देखते स्थिति मुठभेड़ में बदल गई और फायरिंग शुरू हो गई।
मुठभेड़ के दौरान संदिग्ध व्यक्ति घायल हो गया, जिसे तुरंत हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद सुरक्षा कारणों से व्हाइट हाउस परिसर और आसपास के इलाके में कुछ समय के लिए लॉकडाउन लागू किया गया।
अधिकारियों के मुताबिक स्थिति अब नियंत्रण में है और मामले की जांच की जा रही है।
Hindi 












































































































































































































































































































































































































































































































































































































