# Tags
#Tech news

दिल्ली में वायु प्रदूषण पर लगाम की तैयारी, IIT Delhi के नेतृत्व में होगी रियल-टाइम स्टडी

Screenshot (189)

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण से निपटने के लिए सरकार ने एक बड़ा और वैज्ञानिक पहल करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। इसके तहत IIT Delhi के नेतृत्व में एडवांस्ड रियल-टाइम सोर्स अपॉर्शनमेंट स्टडी कराई जाएगी, जिससे प्रदूषण के वास्तविक स्रोतों की सटीक पहचान संभव हो सकेगी।

बुधवार को दिल्ली के पर्यावरण मंत्री Manjinder Singh Sirsa की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में इस प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में IIT दिल्ली के वैज्ञानिकों ने एक विस्तृत योजना प्रस्तुत की, जिसमें एयर क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम को मजबूत करने के लिए वैज्ञानिक आधार पर तैयार रोडमैप शामिल है।

प्रस्तावित अध्ययन के तहत शहर में प्रदूषण के प्रमुख स्रोतों—जैसे वाहन उत्सर्जन, औद्योगिक गतिविधियां, धूल और अन्य कारणों—की रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी। इसका उद्देश्य नीति निर्माण को अनुमान के बजाय वैज्ञानिक डेटा पर आधारित बनाना है।

यह परियोजना पूर्व सरकार के कार्यकाल में लंबित रही थी और फाइलों में अटकी हुई थी। अब इसे पुनः सक्रिय करते हुए आगे बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में पर्यावरण विभाग, Delhi Pollution Control Committee (DPCC) और IIT दिल्ली के बीच हुई बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

जानकारी के अनुसार, Indian Institute of Tropical Meteorology पहले से ही PM2.5 पर अध्ययन कर रहा है, जबकि नई योजना के तहत PM10 पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस स्टडी को दिल्ली की समग्र एयर क्वालिटी मैनेजमेंट रणनीति का अहम हिस्सा बनाया जा रहा है, ताकि प्रदूषण नियंत्रण के लिए सटीक और प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *